समाचार

युवाचार्य महेंद्रऋषिजी म.सा.आदि ठाणा का लोनावला में हुआ मंगल प्रवेश


(आनंद महक न्यूज नेटवर्क) लोनावला, 18 फरवरी।युवाचार्य महेंद्रऋषिजी म.सा.और गुरु भगवंतों का मंगलवार को लोनावला में भव्य मंगल प्रवेश जयघोष के साथ हुआ। श्रमण संघीय युवाचार्य महेंद्रऋषिजी म.सा.मालवा प्रवर्तक प्रकाश मुनिजी, उपप्रवर्तक अक्षयऋषिजी, बरसादाता गौतमुनिजी, साध्वी वृंद और अन्य संतों का भगवान महावीर स्वामी के जयघोष जयकारों के साथ जैन स्थानक में मंगल पदापर्ण हुआ।इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में युवाचार्य महेंद्रऋषिजी म.सा.ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा निर्मल और सकारात्मक भावों के साथ जीवन जीने वाला व्यक्ति सदगति प्राप्त करता है। विपरीत, नकारात्मक और अशुद्ध भावनाएं जीवन की दिशा को बिगाड़कर आत्मा की प्रगति में बाधा बन जाती हैं। जीवन में भावों की निर्मलता और पवित्रता अनिवार्य हैं। यदि व्यक्ति अपने मन और विचारों को शुद्ध नहीं रखता, तो वह अपनी आत्मा की गति को अवरुद्ध कर सकता है।महासाध्वी ज्ञानप्रभाजी (सरल) और साध्वी वितराग वंदनाजी ने कहा बड़ी सोच का अर्थ केवल बड़े सपने देखना नहीं है, बल्कि उन सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय करना है। तभी व्यक्ति महान बन सकता है।

कार्यक्रम के दौरान श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ लोनावला के अध्यक्ष कांतिलाल ओस्तवाल, संतोष सुराणा, विनोद लुकंड, दिनेश गांधी, अमूल नाहर, जितेंद्र ललवानी, राजेंद्र लुणावत, प्रकाश ललवानी और आनंद महिला मंडल की प्रभा गदिया, भारती सांखला, ज्योति गदिया, छाया सोनीगरा आदि पदाधिकारियों सहित सैकड़ों भाई-बहनों ने गुरूभगवंतो की अगवानी कर उनका स्वागत किया।आगामी गुरुवार, 20 फरवरी को प्रातः 7-00 बजे जयानंद धाम जैन मंदिर, मुंबई-पुणे हाईवे रोड, लोनावला में नवदीक्षित महकऋषिजी की बड़ी दीक्षा युवाचार्य महेंद्रऋषिजी म.सा.इनके सान्निध्य में संपन्न होगी।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button