धर्म का महत्व समझने से दूर होंगे जीवन के भ्रम : युवाचार्य महेन्द्रऋषिजी

मीरारोड़। (आनंद महक न्यूज नेटवर्क) धर्म का महत्व समझने से दूर होंगे जीवन के भ्रम। सोमवार को मुम्बई मीरारोड़ स्थित साधना सदन मे श्रमण संघीय युवाचार्य महेंद्रऋषिजी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहां भ्रम ही कर्मों की वृद्धि का कारण बनता है। जब मनुष्य भ्रमित होता है, तो वह सही और गलत का विवेक नहीं कर पाता, जिससे उसके निर्णय और कर्मों में दोष उत्पन्न होता है। यह दोष जीवन में न केवल तनाव बढ़ाता है, बल्कि व्यक्ति को सांसारिक जाल में भी उसे उलझा देते है। उन्होंने स्पष्ट करते हुये बताया धर्म का अनुसरण ही व्यक्ति को भ्रम से मुक्त कर सकता है। धर्म का मार्ग सत्य, अहिंसा और विवेक पर आधारित होता है, जो मनुष्य को सही दिशा में कर्म करने की प्रेरणा देता है। जिस तरह अज्ञान अंधकार उत्पन्न करता है, उसी प्रकार भ्रम जीवन में अशांति और कर्मबंध का कारण बनता है। धर्म का प्रकाश ही व्यक्ति के जीवन के अंधकार को दूर कर सकता है। प्रवर्तक प्रकाश मुनिजी ने कहा की जीवन में सच्चा सुख प्राप्त करना चाहते हो, तो न मैं किसी का हूं और न कोई मेरा है इस भ्रम में कभी मत जीओ। जब मनुष्य यह मान लेता है कि सब कुछ उसका है या वह किसी का मालिक है, तब वह अपने कर्तव्यों से भटक जाता है। यह स्थिति अशांति, तनाव और दुख को जन्म देती है ओर वह धर्म से भटकर संसार मे अटक जाता है ओर दुःख भोगता है। सभा के प्रांरभ मे हितेंद्र ऋषि ने फरमाया श्रद्धा धर्म का आधार है। श्रद्धा वह शक्ति है जो मनुष्य को सच्चाई और आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। यदि श्रद्धा डावांडोल होती है, तो व्यक्ति का मन भी अस्थिर हो जाता है, और वह धर्म के मूल उद्देश्य से सकता है आयोजित धर्मसभा में मेवाड़ संघ के पूर्व अध्यक्ष नेमीचंद धाकड़, मेवाड़ संघ के कोषाध्यक्ष फूलचंद नाहर, लक्ष्मी लाल वडामिया, प्रकाश मादरेचा, चन्द्रप्रकाश कोठारी मीरा रोड़ साधना सदन के अध्यक्ष तेजपाल मादरेचा, भरत मादरेचा, चंचल नाहर शांतिलाल सांखला, दौलत चौधरी, नवयुवक मंडल के महावीर मादरेचा, राकेश लोढ़ा, कपिल मादरेचा, कवि झोटा, श्याम काकरेचा तथा महिला मंडल की तारा पोखरना, रिंकू मादरेचा, हेमा इटोदिया आदि पदाधिकारियों के अलावा सैकड़ों भाई-बहनों की धर्मसभा मे उपस्थिति रही। मंगलवार को युवाचार्य महेंद्र ऋषि जी प्रवर्तक प्रकाश मुनि ओर 50 से अधिक साधू साध्वीया मुम्बई मीरारोड़ साधना सदन से 6.30 बजे विहार करके अंबेश भवन भायंदर पधारेंगे। वहां से 7:30 बजे अंबेश भवन भायंदर से विशाल भव्य शोभा यात्रा के साथ ओसवाल बगीची में मुमुक्षा जिनिशा बाफना के दीक्षा कार्यक्रमो मे आयोजित धर्मसभा को संबोधित करेंगे।