शिवम बाफना का वडगांव मावल के प्रांगण में भव्य जैन भगवती दीक्षा महोत्सव का आयोजन

बोदवड (प्रतिनिधि)राष्ट्रीय संत आचार्य सम्राट 1008 गुरुदेव पूज्य श्री आनंदऋषिजी म.सा. की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में जैन श्री संघ वडगांव मावल (पुणे) द्वारा शुक्रवार 14 फरवरी की सुबह वडगांव मावल (पुणे) निवासी शिवम संदीप बाफना का भव्य जैन भगवती दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय संत आचार्य सम्राट 1008 पूज्य गुरुदेव श्री आनंद ऋषिजी म.सा. उनकी दिव्य कृपा और आचार्य सम्राट ध्यान योगी डॉ. श्री शिवमुनिजी महाराज साहेब की अनुमति से, महाराष्ट्र श्रमण संघ के प्रवर्तक श्री कुंदनऋषिजी महाराज साहेब के आशीर्वाद से, युवा हृदय सम्राट, आगम रत्नाकर, श्रुत महोदधि, श्रमण संघिया युवाचार्य पूज्य श्री महेंद्रऋषिजी महाराज साहेब के पावन सान्निध्य में मुमुक्षु शिवम बाफना ने जैन भगवती दीक्षा महोत्सव (संयम महोत्सव) का आयोजन किया।मुमुक्षु शिवम बाफना का जन्म 24 जुलाई 2000 को पुणे में हुआ था। माता का नाम अनीता और पिता का नाम संदीप बाफना है। वे डी.फार्मेसी और नेचुरोपैथी एवं योग विज्ञान में डिप्लोमा है। उनकी आध्यात्मिक शिक्षाओं में साधु प्रतिक्रमण, दशवैकालिक सूत्र के 14 अध्याय, उत्तराध्ययन सूत्र के कुछ अध्याय और गतागति के 2 अध्याय शामिल हैं। इस दिक्षा महोत्सव समारोह में अनेक साधु संत एवं भक्त गण उपस्थित होंगे यह जानकारी अखिल भारतीय श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस के दिल्ली कार्यकारिणी सदस्य श्री संजय कोटेचा ने दी।