समाचार

अम्बेश गुरू और सौभाग्य मुनि ने धर्म की अलख जगाई : युवाचार्य महेंद्रऋषिजी


मुम्बई।(आनंद महक न्यूज नेटवर्क)मिरा रोड़ में मेवाड़ संघ मुंबई द्वारा आयोजित दीक्षा महोत्सव के पहले दिन गुरू अम्बेश का दीक्षा शताब्दी महोत्सव, महामंत्री सौभाग्यमुनिजी म.सा. का हिरक दीक्षा महोत्सव एवं महासती प्रेमवतीजी म.सा. के जन्म शताब्दी महोत्सव का आयोजन हुआ।इस अवसर पर श्रमण संघीय युवाचार्य महेंद्रऋषिजी म.सा. ने महापुरुषों की भक्ति, त्याग और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ये महापुरुष बेमिसाल संत रत्न थे, जिन्होंने अपने जीवन को धर्म और मानवता की सेवा में समर्पित किया और भक्तों को एकताके सूत्र में बांधते हुए धर्म की अलख जगाई और समाज को दिशा देने का कार्य किया। गुरू अम्बेश ने धर्म, शिक्षा और मानवता की प्रगति के लिए असीम योगदान दिया, साथ ही आध्यात्मिक मार्गदर्शन भी प्रदान किया और समाज में नैतिकता और एकता की जड़ें मजबूत कीं। युवाचार्यजी ने सभी भक्तों से आह्वान किया कि वे गुरुओं के मार्ग पर चलकर धर्म और समाज की सेवा करें। प्रवर्तक प्रकाश मुनिजी ने कहा कि श्रमण संघ के गौरव को बढ़ाने वाले लोकनायक महापुरुष रहे। उन्होंने समाज को धर्म, सत्य और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। महाराष्ट्र प्रवर्तिनी प्रतिभाकवंरजी ने कहा कि गुरूओंका उपकार ऋण कभी नहीं उतारा जा सकता है। महापुरुषों के त्याग और उपकार हमें धर्म और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। सभा में अजरामर संप्रदाय के डॉ. निरंजन मुनिजी, महासती चंदनबालाजी, उपप्रवर्तिनी सुमनप्रभाजी, उपप्रवर्तिनी चंदनबालाजी, उपप्रवर्तिनी दिव्यज्योतिजी, महासती अर्चनाजी, साध्वी कमलेशजी, साध्वी विनयप्रभाजी, विदुषी सुयशाजी, कोटा संप्रदाय की साध्वी वंदना आदि के साथ 65 साधु साध्वियों का सानिध्य रहा।युवाचार्यजीने नेमीचंद धाकड़, नरेश लोढ़ा, जयंती लाल कुकड़ा, सुनिल ढिलीवाल द्वारा इंदौर साधू सम्मेलन की गई सेवा के लिए साधुवाद दिया। मेवाड़ सेब के संरक्षक चतरलाल लोढ़ा, अध्यक्ष भैरूलाल लोढ़ा, महामंत्री प्रकाश नाहर, कोषाध्यक्ष फूलचंद नाहर, मेवाड़ भवन अध्यक्ष दिलीप नाबेड़ा, पावनधाम अध्यक्ष प्रकाश सिंघवी,कड़िया संस्था के महामंत्र ओमप्रकाश मांडोत, पुखराज आंचलिया, मेवाड़ नवयुवक मंडल अध्यक्ष भगवतीलाल कोटिफोड़ महिला मंडल अध्यक्ष कंचन सिंघवी, कन्या मंडल अध्यक्ष रिक सियाल आदि ने विचार रखे। गौतममुनि प्रथम की प्रेरणा से युवाचार्य के सानिध्य में मुम्बई गोरेगांव डायलिसिस सेंटर में मशीनें भेंट की गई। कार्यक्रम मेवाड़ संघ के पूर्व अध्यक्ष किश परमार, नेमीचंद धाकड़, नरेश लोढ़ा, शांतिलाल राठोड़, सुरेश सिंघवी, मोहनलाल लोढ़ा उमरावसिंह ओस्तवाल, दिनेश बडामिया, सुरेश बाफना, पारन बाफना, प्रकाश मादरेचा, अम्बालात मेहता, प्रवीण कोटिफोड़ा, भायंद अध्यक्ष तेजप्रकाश मेहता, सम्म पामेचा, धर्मेश सुराणा की उपस्थिति रही। धर्मसभा के पूर्व मुमुक्षु जिनेशा बाफना का शोभा यात्रा के साथ वरघोड़ा निकाला गया। अंत मुमुक्षु जिनेशा बाफना ने गुरूभगवंतों और भाई बहनों पर केसर छांटना किया।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button