समाचार

संतो के पदापर्ण से जीवन मे सकारात्मक उर्जा का संचार होता हैः युवाचार्य श्री महेन्द्रऋषिजी


ठाणें मुम्बई(आनंद महक न्यूज नेटवर्क) संतो के पदापर्ण से क्षेत्र और समाज मे धर्म आराधना बढ़ती है और जीवन मे सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। शुक्रवार को मुम्बई के ठाणें मे श्रमणसंघीय युवाचार्य महेंद्रऋषिजी ने आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुये कहा कि संतों की वाणी से समाज में एकता, शांति और समर्पण की भावना जागृत होती है।युवाचार्य महेंद्र ऋषि ने कहा कि धर्म का पालन न केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम है, बल्कि यह समाज को भी एक नई दिशा प्रदान करता है और नकारात्मकता से आध्यात्मिक जीवन मे प्रवेश करके व्यक्ति जीवन मे उचाईयां प्राप्त कर सकता है। प्रवर्तक प्रकाश मुनि ने कहा कि गुरु हमें धर्म का मार्ग दिखाते हैं। वे हमें सही और गलत में फर्क करना सिखाते हैं। उनकी शिक्षाएं हमारे जीवन को संतुलित और सफल बनाती हैं। जीवन में गुरु की निगाह और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने से न केवल व्यक्तिगत विकास होता है, बल्कि समाज में भी सकारात्मक बदलाव आता है। उपप्रवर्तिनी सुमन प्रभा, ओजस्वी वक्ता अर्चना, महासती मुक्ति प्रभा आदि ने कहा कि संत समाज के दर्पण होते हैं। वे हमें यह दिखाते हैं कि हमारा जीवन कितना पवित्र और सशक्त हो सकता है। संतों का आगमन उस धरती के लिए सौभाग्य का प्रतीक बन जाता है क्योंकि उनकी उपस्थिति से धर्म का प्रसार और संस्कारों का संवर्धन होता है। इस दौरान ठाणें मित्र मंडल के अध्यक्ष सुमतिलाल कर्नावट ओसवाल उत्कर्ष मंडल के अध्यक्ष प्रवीण लुणावत, सुरेश पिचा,  एवं  ठाणें महिला मंडल की वैशाली चोरड़िया राजेश कांकरिया आदि सभी ने विचार व्यक्त किये। धर्मसभा से पूर्व युवाचार्य महेंद्र ऋषिजी, मालवा प्रवर्तक प्रकाश मुनि, महासती चंदनबाला, उप प्रवर्तिनी चंदनबाला, उपप्रवर्तिनी सुमनप्रभा, उपप्रवर्तिनी दिव्य ज्योति, सरलमना ज्ञानप्रभा, ओजस्वी वक्ता अर्चना, महासती सुयशा, महासाध्वी मुक्तिप्रभा, साध्वी कमलेश सहित 41 साधु -साध्वियों का भव्य शोभायात्रा के साथ ठाणें मे पधारने पर मित्र मंडल के अध्यक्ष सुमतीलाल कर्नावट, किशोर कर्नावट, राजेश कांकरिया, ओसवाल उत्कर्ष मंडल के अध्यक्ष प्रवीण लुणावत, सुरेश पिचा, विजय ओसवाल, अनिल टाटिया, प्रितेश बुरड़, अंजली बोरा, वैशाली चौरड़िया आदि पदाधिकारियों और श्रावक श्राविकाओं ने अगवानी करते हुये गुरूभगवंतो का मंगल प्रवेश करवाया। शनिवार को सभी साधू साध्वी कासारवडावली थाना वेस्ट घोड़बंदर रोड पधारेंगे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button