समाचार

श्रमणसंघीय उपाध्याय प्रवर, श्री प्रवीणऋषिजी म.सा. द्वारा प्रस्तावित ‘जैन धर्मस्थानक’ की पावन पदस्पर्शना!


जलगांव (आनंद महक न्यूज नेटवर्क) श्रमणसंघीय उपाध्याय प्रवर, अर्हम विज्जा प्रणेता श्री प्रवीणऋषिजी म.सा. द्वारा प्रस्तावित ‘जैन धर्मस्थानक’ की पावन पदस्पर्शना! श्रमण संघीय उपाध्याय प्रवर, अर्हम विज्जा प्रणेता, ओजस्वी वक्ता श्री प्रवीणऋषिजी म.सा. एवं मधुर गायक, सेवाभावी श्री तीर्थेशऋषिजी म.सा. द्वारा आज सुबह मेहरूण परिसर स्थित प्रस्तावित ‘जैन धर्मस्थानक’ की पवित्र जगह का पदस्पर्श किया गया। इसके पश्चात वहाँ से आपश्री का मंगल विहार हुआ। गुरुदेव ने धर्मस्थानक की प्रस्तावित जगह का अवलोकन किया। श्री अशोकभाऊ जैन ने प्रस्तावित निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी पूज्यश्री को साझा की। गुरुदेव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस स्थान को ऊर्जामय बताया एवं पवित्रता वृद्धि हेतु आध्यात्मिक स्तोत्र पठन किया। ध्यान-साधना के पश्चात पूज्य गुरुदेवश्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंगल पाठ सुनाया। इस पावन अवसर पर श्री प्रदीपभाऊ रायसोनी, अतुलभाऊ बी. जैन, सौ. निशा अनिल जैन, विजय चोरडिया, अनिल कोठारी, स्वरूप लुंकड़, सुभाष सांखला, शांतीलाल बिनायक्या, मोतीभाऊ मुनोत, विनोद मलारा, तेजस कावड़िया सहित अनेक श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button